प्रयागराज, सितम्बर 5 -- सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य राम सिंह यादव तथा शिक्षा प्रमुख कमलेश प्रसाद यादव ने मां सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुस्कान यादव ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं आर्य पांडे, सौम्या सिंह, श्रुति मिश्रा, अरायाना गिरि, शानवी पाल, अंश तिवारी, आदित्य यादव, साक्षी सिंह आदि ने भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को माल्यार्पण कर, उपहार और श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...