मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मेडिकल कालेज में अरिद्मिया द रिद्म ऑफ शक्ति के द्वितीय अंश वाइब्रेंस का रविवार को शुभारंभ किया गया। कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्रों ने राजस्थानी लोक नृत्य समेत अन्य प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 2022 बैच के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर शुरुआत की। उसके बाद छात्रों ने कथक नृत्य, महाभारत नाटक की झांकी, काव्य-पाठ (पोएट्री), शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति, नृत्य, गायन, राजस्थानी लोक नृत्य तथा रैंप वॉक जैसी विविध और मनमोहक प्रस्तुति की। उपस्थित लोगों ने छात्रों की प्रस...