पीलीभीत, नवम्बर 19 -- पीलीभीत। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने प्रत्येक टोली का निरीक्षण किया। डीओसी स्काउट अभिषेक पांडेय, डीओसी गाइड शालिनी पांडेय, अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मलखंब कला की प्रस्तुति हुई। इन तीन दिवस में बच्चों ने बहुत बार चढ़कर भाग लिया। स्काउट गाइड प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बच्चे बहुत मेहनती तथा विश्वासी हैं बच्चों में आगे आगे बढ़ाने की इच्छा है। प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने सभी बच्चों को स्काउट गाइड शिविर की अच्छाइयां बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता एवं समूह में कार्य करने की क्षमता बढ़ाती हैं। संरक्षक डॉ.सोनिय...