प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दहिलामऊ स्थित लूर्डस मेरी जूनियर हाईस्कूल में 39वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि फादर ग्रेगरी डिसोजा (पल्ली पुरोहित होली रोजरी चर्च एवं प्रधानाचार्य संत जोसफ स्कूल), विशिष्ट अतिथि अफसर हुसैन आलम और विशेष अतिथि डॉ. संगीता डिसूजा रहीं। इस दौरान स्वाती पांडेय, विनीता सिंह, यासमीन परवीन, लीमा, संगीता शुक्ला, उमा त्रिपाठी, अपराजिता शुक्ला, संजौली सक्सेना, निर्मला वर्मा, ज्योति, दीपिका, विनीत पांडे, आकांक्षा, शशि, ज्योति पांडे और डॉ. प्रशोभ डिसूजा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...