आगरा, नवम्बर 29 -- सेंट मार्क्स स्कूल का वार्षिकोत्सव सूरसदन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक राजू डेनियल, अंजू डेनियल ने पुष्प भेंट कर सभी अतिथियों को स्वागत किया। भारत भूषण व शिरोमणि सिंह ने मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.पंकज नगायच का फूलों के गुलदस्ते भेंटकर व तालियों के साथ स्वागत किया। बच्चों ने वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। भारत की विभिन्न संस्कृतियों को पेश करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा कत्थक, भांगड़ा नृत्य पेश किए। छात्र छात्राओं ने रामायण, किरण बेदी, स्कूल लाइफ, न्यू जनरेशन आदि विषयों को नृत्य के रुप में पेश किया। हिंदी और अंग्रजी नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी। अंत में ग्रांड फिनाले पेश किया गया। संचालन अल्फिया परवीन व मोहम्मद अर्श ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...