श्रावस्ती, जनवरी 31 -- जमुनहा। जमुनहा विकास क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय जमुनहा के छात्रों को जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा का भ्रमण कराया गया। इस एक्सपोजर विजिट में कुल 40 छात्रों ने भाग लिया। जहां उन्होंने गन्ने से चीनी बनने की संपूर्ण प्रक्रिया को बारीकी से समझा। छात्रों को चीनी निर्माण से जुड़े विभिन्न चरणों-गन्ने के तौल, पेराई, शोधन, शीरा निर्माण, पैकिंग और भंडारण की जानकारी दी गई। वहीं विद्यालय प्रशासन ने इस शैक्षिक दौरे को छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ और औद्योगिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित हुई। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा सतीश कुमार विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार गुप...