मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीएससी के छात्र छात्राओं का एजुकेशनल दूर देहरादून गया। एजूकेशनल टूर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने वन अनुसंधान संस्थान में विभिन्न जीव जन्तुओं एवं वनस्पतियों का मनुष्य जीवन में महत्व तथा उपयोग के बारे में विस्तार से अध्ययन किया। विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने कई प्राकृतिक दर्शनीय स्थलों को देखा व उनसे सम्बन्धित उपलब्ध संसाधनों की शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। देहरादून चिडियाघर में विमिन्न प्रकार के पक्षीयों, सरीसृपों, मछलियों एवं जानवरों इत्यादि को छात्र-छात्रओं ने करीब से देखा। विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला ने बताया कि सभी छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम से सम्बन्धित वैज्ञानिक संसाधनों और उपलब्ध पेड, पौधे, जीव-जन्तु एवं वनस्पतियों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी हासिल की है। एजूकेशनल टूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.