गुमला, मार्च 10 -- जारी। राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी के छात्र-छात्राओं ने रविवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मैंनपाट का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोशन बाखला ने बताया कि विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए समय-समय पर शैक्षणिक यात्राएं आयोजित की जाती हैं।मैंनपाट जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता हैञ अपनी प्राकृतिक सुंदरता,उंची पहाड़ियों, झरनों और जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। छात्र-छात्राओं ने मछली पॉइंट,उल्टा पानी, टाइगर पॉइंट और दलदली पॉइंट जैसे दर्शनीय स्थलों का आनंद लिया।इस शैक्षणिक भ्रमण में जोसेफ टोप्पो, कांता ग्रेस जोजवार, विक्टोरिया एक्का, अनूप एक्का, अमित तिर्की, ललिता बेंग सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.