पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेन्द्र भदौरिया, एआरपी सुरेशचंद्र गंगवार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभासद रमेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष गुलशन कुमार व एआरपी ने शिक्षा विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत, होली आई होली आई, ये गलियां ये चौबारा, बालिका शिक्षा पर नाटक, विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य, पर्यावरण स्वच्छता सम्बंधी लघु नाटिका आदि अन्य नाटकों का प्रदर्शन कर मंचन किया। कलाकार बच्चों को तालियों के साथ खूब शाबासी मिली। बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.