चित्रकूट, फरवरी 5 -- चित्रकूट, संवाददाता। साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने राजकीय पालिटेक्निक कालेज मानिकपुर में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। उनको डिजिटल अरेस्ट के संबंध में अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना रीता सिंह ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, सीवीवी व ओटीपी नंबर न बताएं। एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करे और किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के संबंध में भी अवगत कराया। कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को फोन, ई-मेल, एसएमएस, फेसबुक, व्हाट्सएप पर कभी न दें। बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, दीपावली ऑफर, कैशबैक, केबीसी आदि लुभावने ऑफर के लालच में अपना बैंक डिटेल फोन...