समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- सरायरंजन प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बथुआ बुजुर्ग में शनिवार को साइबर थाना समस्तीपुर द्वारा साइबर जागरूकता अभियान" के अन्तर्गत विविध प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचने के उपायों पर चर्चा की गयी। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रतन कुमार द्वारा कार्यक्रम के औचित्य स्वं आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गयी एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुये साइबर थाना समस्तीपुर के आरक्षी निरीक्षक राहुल कुमार, अभिषेक कुमार एवं कुंदन कुमार ने वर्तमान समय में विविध प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सोशल मीडिया के द्वारा साइबर अपराध, मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में इन्होने व्यापक जानकारी देते हुये इससे बचने के उपायों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.