विकासनगर, जून 17 -- अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा प्रकल्प संस्थान की ओर से आयोजित बाल संस्कार केंद्र प्रमुखों के प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को समापन हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में छह दिनों तक चले वर्ग में श्रद्धा, सेवा और संस्कार के प्रति जागरूक किया गया। वर्ग के समापन पर संस्कार केंद्रों के नौनिहालों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समापन पर बतौर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद ने कहा कि वनवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास कर उन्हें स्वावलंबी बनाना, संगठित करके देश के लिए खड़ा करना कल्याण आश्रम का उद्देश्य है। कहा कि कल्याण आश्रम वनवासी और नगरवासी के बीच एक सेतु का कार्य कर रहा है। इसलिए संस्था का ध्येय वाक्य है-'तू-मैं, एक रक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.