मथुरा, जनवरी 11 -- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में वैश्वीकृत दुनिया में आईटी एवं प्रबंधन में क्रॉस-कल्चरल ट्रेंड्स विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय अतिथि व्याख्यान में इटली की प्रसिद्ध उद्यमी डेनिस ने बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय कार्य जगत की वास्तविकता, चुनौती एवं अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज की वैश्वीकृत दुनिया में केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक बुद्धिमत्ता, अनुकूलनशीलता एवं मानव-केंद्रित सोच भी अति आवश्यक है। उन्होंने अपनी पेशेवर यात्रा के अनुभव साझा कर कहा कि विभिन्न संस्कृतियों के साथ कार्य करते समय नेतृत्व शैली, संचार पद्धति व निर्णय के तरीके परिस्थितियों के अनुसार ढालना ही सफलता की कुंजी है। निरंतर प्रशिक्षण एवं सीखने की प्रक्रिया द्वारा सांस्कृतिक अंतर प्रभावी ढंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.