रिषिकेष, दिसम्बर 10 -- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें अपर सिविल जज अभिषेक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों, कर्तव्यों और विधिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बुधवार को आईडीपीएल वीरभद्र स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव और अपर सिविल जज अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है, जहां प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। कहा कि कानून की विभिन्न धाराएं समाज के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करती हैं। यदि किसी व्यक्ति ...