रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर। द ऑक्सफोर्ड एकेडमी में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। परिवहन विभाग ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए इसकी भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के समापन पर सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य केएस नेगी, परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी, परिवहन आरक्षी देवेन्द्र गिरी, राजीव तिवारी, भुवनेश कुमार और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.