अमरोहा, फरवरी 14 -- गजरौला, संवाददाता। शहर के मोहल्ला नाईपुरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कालेज में शुक्रवार को विश्व रेडियो दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुनियाभर में सर्वाधिक रेडियो संग्रहीत करने का रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाले 'रेडियो मैन' राम सिंह बौद्ध का स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय का भ्रमण कर देश-विदेश के पुराने रेडियो, कैमरे, फोन, पांडुलिपि, घड़ी आदि देखीं। गौरतलब है कि मोहल्ला नाईपुरा निवासी खाद्य विभाग से सेवानिवृत्त भंडार अधीक्षक राम सिंह बौद्ध ने रेडियो संग्रहालय बनाकर पूरे विश्व में अमरोहा जिले व गजरौला शहर का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में उन्हें रेडियो मैन की संज्ञा दी थी। इसके बाद से राम सिंह बौद्ध को रेडियो मैन के रूप में ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.