टिहरी, मई 17 -- लोक चेतना मंच की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज घनसाली में वनाग्नि को रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जानकारी दी गई। शनिवार को सविमइंका घनसाली में आयोजित कार्यक्रम में लोक चेतना मंच के ऐनिमीटर जगतराम ने कहा कि, हर वर्ष गर्मी के सीजन जंगलों में आग लग जाती है, जिसमें पूरे वातावरण में धुंध छायी रहती है, जो कि आंखों में जलन तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से यह धुंध बहुत खतनाक है। कहा कि, धरती धीरे-धीरे धरती का का तापमान बढ़ने से जल स्रोत सूख रहे हैं। साथ ही वनों में लगने वाली आग से चारा-पत्ती तथा जड़ी-बूटियां भी जलकर राख हो जाती है। बताया कि, इस अभियान के माध्यम से निश्चित तौर पर क्षेत्र के लोग अपने जंगलों में आग लगने पर रोकने का प्रयास करें...