मऊ, मार्च 20 -- पूराघाट। शिक्षा क्षेत्र कोपागंज अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय झझवा पर बुधवार को शारदा संगोष्ठी और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जागरुकतापरक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों ने प्रस्तुति देखकर खूब सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि बच्चे ऐसी संपत्ति हैं, जिन्हें बढ़ता देखकर हर मां बाप प्रसन्न होते हैं। जिनकी देखभाल अभिभावक और शिक्षकों की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील किया। एसआरजी अरविंद पाण्डेय ने विद्यालय के निपुण बनने पर बधाई देते हुए कहा कि झझवा के बच्चे जिले में अपना नाम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन डा.गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.