रिषिकेष, दिसम्बर 19 -- ऋषिकेश में शुक्रवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 15 स्कूलों 1500 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में पहली बार सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। आपके प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा शुक्रवार को शहर और आसपास क्षेत्र के निजी और संस्थाओं से संबंधित स्कूलों में आयोजित की गई। 1500 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया था। सुबह 10 बजे से यह परीक्षा स्कूलों में शुरू हुई। 100 प्रश्न पेपर में दिए गए थे, जिन्हें दो घंटे में पूरा करना ...