गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय का पूरा कैंपस शनिवार को होली के रंगों और उमंगों से सराबोर रहा। यहां की होली का रंग थोड़ा अलग जरूर था और वह रंग था फूलों की होली का। पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संदेश देते हुए विश्वविद्यालय कैंपस में राधा-कृष्ण संग फूलों की होली समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश के कई राज्यों की लोक-संस्कृति की झलक एक मंच पर देखने को मिली। उत्तराखंड, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पारंपरिक होली गीतों के साथ ही बॉलीवुड के होली गीतों पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य को देखकर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। ब्रज की होली पर नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ ही पूरा कैंपस फूलों की होली के रंगों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद बसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति क...