भागलपुर, दिसम्बर 10 -- बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत गोनूधाम में मंगलवार को एक छात्र को सांप ने डांस लिया। छात्र उपचार के लिए गोनूधाम परिसर पहुंचा। जहां पूजा-पाठ और स्नान कराया गया। इसके बाद वह स्वस्थ होकर लौट गया। छात्र के परिजन ने बताया कि सन्हौला थाना क्षेत्र के भुढ़िया गांव के रहने वाले हैं। छात्र स्कूल पढ़ने गया था, वहीं पर सांप ने डंस लिया था। हमलोग डॉक्टर के यहां नहीं ले जाकर आस्था का मंदिर गोनू धाम पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...