लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- अलग अलग मामलों के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों घटनाएं हत्या के प्रयास की हैं। पहली घटना दो दिन पहले परीक्षा देकर घर जा रहे छात्र को गोली मारने की है जिसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से एक आरोपित आशीष वर्मा निवासी सिरसा बरगदिया थाना नीमगांव को एसएसआई कृष्ण कुमार यादव ने रविवार को कैमहरा पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 325 बोर का एक अवैध असलहा और एक खोखा कारतूस बरामद हुई है। दूसरी घटना में आरोपी अनुज गुप्ता निवासी अंबुपुर थाना फरधान को एस आई वेदपाल और कांस्टेबल सतपाल ने खानपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.