लखनऊ, सितम्बर 22 -- ऑनलाइन गेम के चलते खुदकुशी करने वाले छात्र के पिता के बैंक खाते की जांच व फोन कॉल डिटेल से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस टीम को कई मोबाइल नम्बर भी हासिल हुए हैं, जिन पर गेम खेलने के लिए छात्र बात करता रहता था। छात्र जिन मोबाइल नम्बर से बात करता था, वे बिहार से ही जुड़े हैं। ज्यादातर पैसा ऑनलाइन गेम खिलवाने वाली कम्पनी के खाते में ही भेजे गए हैं। 15 सितम्बर सोमवार को धनुवासांड गांव में रहने वाले कक्षा छह के छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। छात्र पिता के मोबाइल फोन से आनलाइन गेम खेलने के चक्कर में 13 लाख रुपये हार गया था। पिता जब बैंक रुपये निकालने गए तो जानकारी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.