महोबा, फरवरी 10 -- खन्ना, संवाददाता। घर से गायब इंटरमीडिएट कक्षा के छात्र का शव तालाब में मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोतिपों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोतिपों ने हत्या का जुर्म कबूल करते हुए कहा कि पुरानी रंजिश में गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका था। थाना क्षेत्र के गांव बन्नी के मजरा बरमपुरवा निवासी बरदानी का 22 वर्षीय पुत्र रवि 1 फरवरी को घर से गायब हो गया था। खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। 6 फरवरी को छात्र का शव तालाब में उतराता मिला था। पिता बरदानी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित लाला उर्फ रामसिंह यादव और उसके भाई रामऔतार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने केस दर्ज करने केबाद आरोप...