बदायूं, नवम्बर 14 -- उसहैत, संवाददाता। क्षेत्र में आठ नवंबर को इंटर के छात्र ज्ञान सिंह की रोटावेटर से काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी भगवान सिंह पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्या की असली वजह की पड़ताल में जुटी है। उसहैत थाना क्षेत्र के चेतराम नगला गांव में आठ नवंबर को हुई छात्र ज्ञान सिंह उर्फ अतुल की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार को फरार चल रहे आरोपी शुभम पुत्र नरेंद्र निवासी देवकली पुख्ता को ककराला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने नौ नवंबर को मुख्य आरोपी भगवान सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी चेतराम नगला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि अब दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.