इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इकदिल, संवाददाता। गांव सराय जलाल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर बिजली घर पहुंच कर घेराव किया। हालांकि, पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों की सूझबूझ से आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। मंगलवार को सराय जलाल निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु दोहरे पुत्र उदयभान सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की छत पर खड़ा था। तभी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से प्रियांशु की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार सुबह इकट्ठा होकर बिजली घर पहुंच प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी प्रेमचंद्र ने भी मौके पर प...