चक्रधरपुर, जून 23 -- मनोहरपुर।मनोहरपुर थाना क्षेत्र के आरटीसी हॉस्टल में 9वीं के छात्र सौरभ विषय के आत्महत्या मामले में जाँच करने फॉरेन्सिक टीम स्कूल पहुंची। इस दौरान मजिस्ट्रेट सह मनोहरपुर अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार,डीएसपी जयदीप लकड़ा,थाना प्रभारी अमित खाखा की मौजूदगी में टीम यहां जांच शुरू किया। टीम ने घटना के बाद दरवाजा तोड़ने वाले शिक्षकों व छात्रों से पूछताछ किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम द्वारा घटना वाले कमरे का ताला खोल कर फोटोग्राफ़ी किया गया। साथ ही जाँच के दौरान मृतक के पिता व अन्य परिजनों को भी साथ रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.