बेगुसराय, जनवरी 29 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मंसूरचक में गुरुवार को प्रधानाध्यापक पर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर आक्रोशित विद्यार्थियों ने बीआरसी पहुंच कर नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार ने बेवजह बेरहमी से बच्चों के साथ मारपीट की है। बच्चों का का कहना है कि उस समय कक्षा में महिला शिक्षिका पढ़ा रही थी और वे सभी मित्र पढ़ाई से संबंधित विषय पर शिक्षिका से बात कर रहे थे। इसी दौरान शिक्षिका ने इसकी शिकायत हेडमास्टर से कर दी। इसके बाद कक्षा में आये प्रधानाध्यापक ने बिना कुछ पूछे मारपीट शुरू कर दी। मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी रहने के बावजूद जबरदस्ती बच्चों को खाने के लिये प्रधानाध्यापक के द्वारा दबाव बनाया जाता है। प्रधानाध्यापक के द्वारा पूर्व में भी कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.