देवघर, फरवरी 12 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के बजरमरुआ गांव अवस्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में छात्र की पिटाई का मामले गहरा गया है। मोहनपुर बीईईओ सेंट मर्सी टुडू के निर्देश पर बुधवार को सीआरपी उज्जवल मंडल ने विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान सीआरपी ने विद्यालय के शिक्षकों, रसोईयों तथा उपस्थित छात्रों से पूछताछ की। हालांकि, प्रारंभिक स्तर पर आरोपी सहायक शिक्षक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। इसपर बीईईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए 24 घंटे के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रिपोर्ट में पीड़ित छात्र लालू कुमार यादव, पीड़ित की मां सोशिला देवी का बयान, आरोपी शिक्षक का स्पष्टीकरण, विद्यालय में उपस्थित अन्य छात्रों से ली ...