गोरखपुर, फरवरी 13 -- पादरी बाजार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद शाहपुर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा नौ के छात्र की कथित पिटाई का मामला गुरुवार को तूल पकड़ लिया। छात्र की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने संबंधित शिक्षक को पूछताछ के लिए बुलाया तो उनके समर्थन में कॉलेज के 11 शिक्षक भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। बशारतपुर खरैया पोखरा निवासी छात्र का आरोप है कि सोमवार को विज्ञान की परीक्षा के दौरान कॉपी के अंतिम पृष्ठ पर लिखे एक शब्द में मात्रा की गलती हो गई थी। आरोप है कि कक्ष निरीक्षक की नजर पड़ते ही वह नाराज हो गए और छात्र की पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि मारपीट में उसके कान पर चोट आई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार को परिजन विद्यालय पहुंचे ...