गिरडीह, फरवरी 13 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत स्थित मायाराम टोला से बीते दिनों लापता ग्यारह वर्षीय बालक आयुष कुमार की गुमशुदगी के तीसरे दिन नहीं मिलने पर गुरुवार अहले सुबह सात बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने धनवार-सरिया मुख्य मार्ग के मायाराम टोला के पास सड़क जाम कर दिया। आयुष के परिवार वालों के साथ साथ सैकड़ों लोग आयुष की बरामदगी को लेकर हाथ में बैनर पोस्टर लिए बीच सड़क पर बैठ गये थे। आयुष मिडिल स्कूल धनवार में छठी क्लास में पढ़ता था। सड़क जाम में बैठे लोगों की एक ही मांग थी कि आयुष को सामने लाओ। बताते चलें कि तीन दिन पूर्व मायाराम टोला निवासी लक्ष्मण दास के ग्यारह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार स्कूल से चार बजे घर आया। इसके बाद घर के पीछे खेलने चला गया। देर शाम तक जब वापस घर नहीं आया तो परिजन खोजबीन में जुट गये। परिजनों ने सगे संबंधियों के ...