लखनऊ, फरवरी 12 -- फोटो--- लखनऊ, संवाददाता। मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में एक सिख छात्र को कृपाण उतारने के लिए बाध्य किए जाने की घटना से सिख समाज आक्रोशित है। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपा है। बलदेव औलख को ज्ञापन देने वालों में काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह राना, मीडिया इंचार्ज बीके मिश्रा आदि रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल जग्गी ने कहा कि सिख विद्यार्थियों की धार्मिक पहचान से छेड़छाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ज्ञापन में सिख विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान उनके धार्मिक प्रतीक कड़ा, कृपाण, पगड़ी धारण करने से रोके जाने की घटनाओं पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...