लखनऊ, सितम्बर 19 -- काकोरी, संवाददाता। बुद्धेश्वर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने 11वीं के छात्र से टाइम पूछा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। छात्र का आरोप है कि टाइम न बताने पर बाइक सवार दोनों बदमाशों ने अपहरण कर जमकर पीटा और स्मार्ट वाच लूट ली। पुलिस की तफ्तीश में दोनों के बीच विवाद की पुष्टि हुई है। छात्र आलोक सिंह पारा की प्रेम विहार कॉलोनी में रहता है। उसके पिता राजेंद्र सिंह के मुताबिक बेटा सुबह स्कूल जाने को निकला था। बुद्धेश्वर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश मिले। दोनों ने बेटे से समय पूछा। बेटा कुछ समझ नहीं सका। इस पर दोनों ने ओवरटेक कर उसे रोका और अपहरण कर ले गए। दो किमी दूर जंगल में ले जाकर पीटा और फिर स्मार्ट वाच छीन ली। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों में विवाद की बात पता चली...