समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- समस्तीपुर। जिले में ललित नारायण मिथिला विवि से संबद्ध 10 से अधिक अंगीभूत कॉलेज हैं। इनमें एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों में पढ़ाई करते हैं। इन कॉलेजों में दिसंबर 2019 के बाद से छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है। कॉलेज के विभिन्न छात्र संगठनों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि विवि प्रशासन कॉलेज में छात्र संगठनों का चुनाव नहीं करा रहे हैं। इससे कॉलेज में कई तरह की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। कॉलेजों में पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो रही है। कॉलेजों के विद्यार्थी एलएनएमयू प्रशासन से छात्र संघ चुनाव चाहते हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले जिले के दस प्रमुख अंगीभूत कॉलेज है। इसमें जिला मुख्यालय में चार कॉलेज समस्तीपुर कॉलेज, महिला कॉलेज, बीआरबी कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.