चतरा, अगस्त 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। एसएसबी 35वीं वाहिनी की ओर से दंतार उच्च विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक स्ट्रेनपीन कुन्पच्चा शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय परिसर में आम, आंवला, सागवान सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही करीब 600 छात्रों के बीच पौधों का वितरण किया गया। बच्चों के बीच पौधारोपण के दौरान उन्हें पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाया गया। एसएसबी के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधे जीवन के आधार हैं। इनकी देखभाल हर नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यालय के शिक्षक श्याम मोहन, तपन दास, मनीराम पाल सहित अन्य शिक्षकों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अपने हाथों से पौधारोपण किया। उपस्थित लोगो ने विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाये रखने का संकल्प लिया। साथी विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.