कानपुर, अक्टूबर 13 -- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व नगर अध्यक्ष अब्दुल मन्नान का इंतकाल सोमवार को हुआ। रजबी रोड स्थित आवास पर अंतिम सांस लेने वाले 74 वर्षीय मन्नान लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि अब्दुल मन्नान का जाना कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है। 50 साल से भी ज्यादा पुराने उनके संबंध रहे। हलीम मुस्लिम कॉलेज में छात्र राजनीति करने वाले मन्नान ने कांग्रेस को नई पहचान दिलाई। खासकर पार्टी अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस ने शहर में शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व श्रीप्रकाश जायसवाल ने उनके ही कार्यकाल में चुनाव जीता। जनरलगंज और आर्य नगर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले अब्दुल मन्नान पार्टी में कई बड़े पदों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.