बाराबंकी, फरवरी 4 -- बाराबंकी। हरख ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों से सफाई कराए जाने का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है। वीडियो में बच्चे किताबों की जगह झाड़ू-पोंछा थामे नजर आ रहे हैं, जो बाल अधिकार कानूनों और शिक्षा के मूल उद्देश्य की खुली अवहेलना है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इस मामले को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। लेकिन जांच अधिकारी की रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा है। संगठन के प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदेश सचिव ने कहा कि बच्चों का भविष्य किताबों से बनता है, झाड़ू से नहीं। यह शिक्षा विभाग की असंवेदनशीलता और विफलता का प्...