देहरादून, नवम्बर 8 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में 11 अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कृषि भूमि का पांच साल में सर्वेक्षण कर बंदोबस्त कराया जाएगा। साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (एस 4 सी) स्थापित होगा। इससे पहले राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। शुक्रवार सुबह देहरादून स्थित पुलिस लाइन परिसर में रैतिक परेड समारोह हुआ। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष होने पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस पत्रिका का विमोचन और रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिह्न का अनावरण किया। पुलिस विभाग के अलग-अलग दस्तों ने इस मौके पर साहसिक प्रदर्शन किया। राज्यपाल ने इस मौके पर सभी से मेड इन इंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.