रुडकी, अगस्त 24 -- केएल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जुनैद मलिक ने नव शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत पर रविवार को छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। जुनैद मलिक ने कहा कि विद्यार्थी केवल किताबों तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएं। राष्ट्र निर्माण में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नए सत्र में छात्रहित सर्वोपरि रहेगा और शिक्षा की गुणवत्ता व समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.