कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- लखनऊ स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित सैनी चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिव बाबू चौधरी ने कहा कि लखनऊ की घटना यह दर्शाती है कि किस प्रकार शिक्षा संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिले के मंझनपुर नगर इकाई द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुलिस प्रशासन और गृह सचिव का पुतला दहन किया गया। वहीं सिराथू तहसील के कार्यकर्ताओं ने सैनी चौराहे पर पुतला फूंका। तहसील संयोजक सुशील सोनकर, सह संयोजक आनन्द सिंह पटेल आदि ने आक्रोश जताया। मंझनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.