मेरठ, सितम्बर 28 -- सत्र 2025 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। विवि ने एक तरफ एलएलएम की सीटों में 45% की कटौती की है तो वहीं दूसरी तरफ फीस दो से ढाई गुना तक बढ़ा दी है। बीते सत्र 20 से 40 हजार रुपये सालाना फीस पर हुए एलएलएम में प्रवेश इस बार 40-80 हजार रुपये में हो रहे हैं। फेडरेशन ने विवि के फैसले को एकतरफा, मनमाना और छात्रविरोधी करार दिया है। शुक्रवार शाम एलएलएम की पहली कटऑफ जारी होने के बाद कॉलेजों में शनिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। मेरठ मंडल के छह जिलों में सत्र 2025 में 900 सीटें आवंटित हुई हैं जबकि बीते सत्र में यह 1640 थीं। विवि प्रवेश परीक्षा में इस साल 3641 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका मतलब है कि एक सीट पर चार छात्र-छात्राओं की दावेदारी रहेगी। इस सत्र में छात्रों को प्रवेश के पर्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.