गाज़ियाबाद, मई 17 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा के आधारशीला पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतरविद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में तृषा वेदी, इशिका गुप्ता, यश्वी, लक्ष्य तिवारी, अभिष खन्ना, आरव गुप्ता, अद्विक संयुज और रचित कांडवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। वहीं, आरव जैन, अंशज कटियार, अभिषा खन्ना और हिमांक जोशी ने सिल्वर मेडल और वर्तिका ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.