सहारनपुर, अप्रैल 27 -- नकुड़ गांव दैदपुरा के प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने डीएम मनीष बंसल को प्रार्थना पत्र सौंपकर स्कूल का रास्ता खुलवाए जाने की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को तहसील का निरीक्षण करने के बाद डीएम मनीष बंसल जैसे ही बाहर आए तो गेट पर पहले से मौजूद गांव दैदपुरा के प्राइमरी स्कूल के कुछ छात्र हाथ जोड़कर खड़े हो गए। छात्र डीएम से स्कूल का रास्ता खुलवाने की गुहार लगाने लगे। बच्चों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व स्कूल जाने वाले रास्ते को बंद करा दिया गया है। जिससे उन्हें दूसरे रास्ते से लंबी दूरी तय कर जाना पड़ता है। बच्चों के साथ मौजूद जनहित एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह फौजी ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के उपसचिव का डीएम के नाम जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.