हापुड़, अगस्त 8 -- जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने मेरठ के एमआईटी स्कूल में आयोजित सीबीएसई जोन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिव्यांश सिंह, सिद्धार्थ वीर दीक्षित, प्रतीक तेवतिया ने 1 से 4 अगस्त तक आयोजित अंडर 14 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर नोएडा में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। इन छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिनमें रुद्र अत्रिश, रुद्र प्रताप सिसोदिया, कार्तिक शर्मा, तेज कुमार, अनिरुद्ध नगर, सौम्या चौधरी और रिद्धिमा सिरोही शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधक डॉ.आयुष सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ.निधि मलिक ने बधाईयां दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.