संभल, मई 11 -- डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित प्रतिभा पर्व रचनात्मक ऊर्जा, उत्साह और सामाजिक चेतना का अद्वितीय संगम बनकर उभरा। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों दयानंद, गांधी, विवेकानंद एवं टैगोर के छात्र-छात्राओं ने विविध सामाजिक मुद्दों पर एकांकी नाटकों के माध्यम से प्रभावशाली संदेश दिए। कार्यक्रम में 'पृथ्वी की पुकार, 'कलयुग में राम, 'आधुनिक परिवार तथा 'मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे समसामयिक विषयों को मंचित किया गया। विद्यार्थियों ने सशक्त अभिनय, भावनात्मक संवाद और जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें सोचने पर भी विवश किया। प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने कहा कि प्रतिभा पर्व केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.