सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर नगर पंचायत स्थित छेदीलाल इंटर कॉलेज में बुधवार शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दिलीप कुमार गुप्त और प्रधानाचार्य दीपनारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नाटक और गायन प्रस्तुत कर स्थानीय कला और संस्कृति की झलक दिखाई। प्रबंधक ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों के सपनों को उड़ान भरने का माध्यम है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह आयोजन शिक्षा और संस्कृति का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि बच्चों की प्रतिभा को निखारना भी है। कार्यक्रम में मोहित, खुशी कसौधन, ममता य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.