कानपुर, फरवरी 2 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी में सोमवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी की देखरेख में आए छात्रों को जानकारी दी गई। सीएसए विवि के प्लांट बायोकेमिस्ट्री एवं प्लांट फिजियोलॉजी विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. शक्ति सिंह समेत 40 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभाग की निदेशक डॉ. अनुराधा कालानी, सह-निदेशक डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. आलोक पांडेय ने यीस्ट जेनेटिक रिसर्च लैब, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी, प्लांट टिश्यू कल्चर लैब तथा फिश लैब का भ्रमण कराने के साथ जानकारी दी। आरटी-पीसीआर, एचपीएलसी, जीसी-एमएस, माइक्रोस्कोप आदि उन्नत उपकरणों की ...