सोनभद्र, मई 15 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। कार्यशाला के तीसरे दिन गुरुवार को कार्यशाला में छात्रों ने श्लोकों के सस्वर गायन का अभ्यास किया। छात्रों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ ही पूरा प्रसार वेद प्रार्थना से गुंजायमान हो गया। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिरसांई में चल चल रहा तीसरे दिन की कार्यशाला वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान एवं मां वीणावादिनी की पूजा अर्चना से प्रारम्भ हुआ। सभी अतिथियों और छात्रों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि आज कार्यशाला का तीसरा दिन है, जिसमें बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर संगीतमय वाचन सिखाया जायेगा। चारों वेदों की मुख्य विचार धाराओं पर प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने छात्रों को बहुत ही रोचक तरीके से समझाया। वहीं अशोक चौबे और आनंद पांडेय ने आरोह अवरोह के साथ संगीत के धुनों पर...