गाज़ियाबाद, दिसम्बर 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के शक्ति खंड दो स्थित सेंट टेरेसा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विकसित भारत विषय पर आधारित वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा प्रथम और द्वितीय के छात्रों ने विकसित भारत को दर्शाने वाली विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम नोएडा बच्चू सिंह सरस्वती वंदना कर किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण विकसित भारत 2047 पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने नृत्य, गीत और मंचन के माध्यम से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना पेश की। प्रस्तुतियों में आर्थिक प्रगति, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन आदि विषयों को सरल और प्रभावशाली रूप में दिखाया गया। इसके साथ ही माई गारमेंट पोर्टल के जरिए नागरिक भागीदारी पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर रमन ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.