मेरठ, अगस्त 11 -- मवाना। दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रक्षाबंधन मनाने का गौरव प्राप्त हुआ। विद्यालय का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन पहुंचा। कक्षा छह से वर्तिका और वीर कौशिक तथा कक्षा 9 से नवाज सैफी और प्रेरणा जैनर, चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज और काउंसलर मनस्वी भारद्वाज रक्षाबंधन मनाने के लिए राष्ट्रपति के साथ उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने इस मौके को विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। उप प्रधानाचार्या उषा शर्मा, समंवयक उपासना, अतुल, प्राची, अलकनंदा, प्रज्ञा, भवानी एवं अनुराधा ने इस उपलब्धि को अविस्मरणीय बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...